Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019: 59 सीटों पर मतदान जारी, देश की नजर वाराणसी पर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अतिंम चरण के लिए आज यानि रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। आखिरी चरण में 15 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

जिसमें उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें, पंजाब की 13 बिहार-मध्यप्रदेश की 8-8, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की सीट शामिल है।

कुल 59 सीटों पर आज लगभग 10 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक बिहार में 10.65%, हिमाचल में 0.87%, एमपी में 7.16%, पंजाब में 4.64%, यूपी में 5.97%, पश्चिम बंगाल में 10.54%, झारखंड में 13.19% चंडीगढ़ में 10.40% वोटिंग दर्ज की गई है।

7 वें चरण में पूरे देश की नजर वाराणसी की सीट पर है। इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने 2014 की तरह ही इस बार भी अजय राय को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending