Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लोन न चुका पाने पर शख्स अपने दोस्तों से करवाता था महिला का रेप, एक दिन अचानक…

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी विधवा बेटी को अपने दोस्त से 10 हजार में बेच दिया।

जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर कई बार महिला का सामूहिक बलात्कार किया। हैवानों के चंगुल से बचकर किसी तरह भागी महिला जब पुलिस के पास पहुंची तो वहां से भी उसे लौटा दिया गया।

इन सब से तंग आकर महिला ने खुद को आग लगा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना एक महीना पहले की है लेकिन पुलिस ने इस मामले में हापुड़ अब जाकर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आग लगाने के कारण महिला का शरीर 80 प्रतिशत झुलस चुका है और उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। हापुड़ एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है।

महिला का आरोप है कि उसके साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़ित महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने अपने साथ हुई हैवानित बयां की है।

वीडियो में महिला को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने महिला को खरीदा था उसने कई लोगों से लोन ले रखा था।

वह लोन की किश्तों के बदले महिला को लोगों के पास घरेलू काम करने के लिए भेजता था। लेकिन लोग महिला से रेप और यौन शोषण करते थे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending