Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, गलत जानकारी देने का लगाया आरोप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी शाह की उम्मीदवारी रद करने के लिए चुनाव आयोग पहुंची है। कांग्रेस ने शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नामांकन पत्र भरते समय हलफनामे में गलत जानकारी दी है।

कांग्रेस ने आयोग से मांग की है कि शाह को गांधीनगर से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया कि नामांकन पत्र भरते समय शाह ने गांधीनगर के एक प्लॉट की कीमत कम दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग ने कांग्रेस की इस मांग को खारिज कर दिया है।

बता दें शुक्रवार को चावड़ा ने शाह की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव लड़ते हुए शाह ने घोषित किया था कि अपने बेटे की कंपनी के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति को गिरवी रख 25 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इसका जिक्र हलफनामे में नहीं है।

इस मामले में बीजेपी का बयान भी आ गया है। बीजेपी के प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा कि विपक्षी पार्टी और उसके उम्मीदवार शाह की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पांड्या ने कहा कि कांग्रेस जांच किए बिना आपत्ति जता रही है, जबकि ऋण चुका दिया गया है और गिरवी रखी संपत्ति को वापस ले लिया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending