Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी क्यों लड़ रहे हैं वायनाड से चुनाव, हो गया खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एलान के बाद से सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं। हर राजनीतिक पार्टी वोटरों को अपने पक्ष में करना के लिए पूरा जोर लगा रही है।

जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी फिर से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं राहुल गांधी न्याय योजना और रोजगार देने के वादों पर सत्ता में आने की कोशिश में हैं।

लोकसभा चुनाव अलग-अलग राज्यों में ज्यादा सीटें पाने के लिए राजनीतिक दल बेहद रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को देखा जा रहा है।

राहुल गांधी और वायनाड का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। आज हम आपको राहुल गांधी और वायनाड के बीच का एक ऐसा कनेक्शन बताएंगे जो शायद ही किसी को पता होगा।

वायनाड से गांधी परिवार का राजनीतिक ही नहीं, भावनात्मक रिश्ता भी जुड़ा है। इस जगह पर राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गईं थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हत्या हुई थी। उनकी हत्या के बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन ने वायनाड के पापनाशिनी नदी में राजीव गांधी की अस्थियों को विसर्जित किया था।

उस वक्त पिता की अस्थियों को पापनाशिनी नदी में विसर्जित करने के लिए राहुल गांधी खुद गए थे। वे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के साथ वायनाड गए थे।

राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी की अस्थियों के साथ पहले थिरुनेल्ली मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे करुणाकरन के साथ वायनाड की पापनाशिनी नदी में राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए।

राहुल गांधी अब एक बार फिर उसी जगह से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यह ऐसी जगह है जो केरल के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक से भी सटी हुई है। शायद यही वजह है कि राहुल ने दोनों राज्यों को साधने के लिए इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending