Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दीपिका के इस छुपे टैलेंट का किया खुलासा, फैंस को भी नहीं होगा पता!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन में फिर से शादी की।

शुक्रवार को रणवीर सिंह ने मुंबई में उनका म्यूजिक लेबल इंकइंक लॉन्च किया। म्यूजिक लॉन्च के दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक ऐसे राज का खुलासा कर दिया जो आज तक उनके फैंस को भी नहीं पता होगा।

रणवीर ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन सिंगर हैं। रणवीर ने कहा- मेरी पत्नी बहुत अच्छा गाना गाती है। वो बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन वो र्सिफ मेरे लिए गाती हैं।

गली बॉय एक्टर ने अपने म्यूजिक लेबल पर विस्तार से बात करते हुए बताया, “हमारी कंपनी सीमित नहीं है कि कौन आ सकता है और हमारे साथ सहयोग कर सकता है।

आपके जेंडर, ऐज और सोशल स्टैंडिग से कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आप एक कलाकार हैं और तब कुछ एक्सप्रेस करना चाहते हैं। हम आपके साथ सहयोग करना पसंद करेंगे। ये म्यूजिक के साथ ईमानदारी के बारे में है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending