Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अपनी मेहनत से लाखों रूपए कमाता है ये करामाती सूअर, जानकर रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका का एक सुअर दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है। दरअसल ये कोई आम सुअर नहीं है ये एक खास तरह का आर्टिस्ट है। ये सुअर मुंह में कूची पकड़ कर तरह-तरह की पेंटिंग्स बना लेता है।

उसकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जा चुकी है। इस सूअर का नाम पिगकासो है। पिगकासो की पेंटिंग्स लाखों में बिक रही है। पिगकासो विश्व का एकलौता सूअर पेंटर है।

पिगकासो की खास बात यह है कि जैसे ही उसके दातों में कूची फंसाई जाती है और सामने कैनवस रखा जाता है, तो वो कूची को रंगों में डालकर उसे कैनवस पर फेरना शुरू कर देता है। इससे कई तरह की एबस्ट्रेक्ट पेंटिंग बनने लगती है।

pigcasso।myshopify।com नाम की साइट पर उसकी ज्यादातर पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। फिलहाल इस साइट में पिगकासो की बनाई गईं 64 पेंटिंग्स रखी गई हैं।

पेंटिग्स के साथ उनकी कीमत भी दर्ज है। ये पेंटिंग्स अलग अलग नामों से इस साइट पर प्रदर्शित हैं। pigcasso।org/gallery पर भी आप पिगकासो का आर्ट वर्क देख सकते हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका की एनिमल वेलफेयर कैंपेनर जोयने लेफसन ने उसे एक फार्म से बचाया, फिर उसे केपटाउन के पास एक फॉर्म में रखा गया, जहां आमतौर पर बचाए गए जानवर रखे जाते हैं।

पिगकासो की मालिकिन जोयने लेफसन कहती हैं, सुअर बहुत स्मार्ट जानवर होते हैं। एक दिन जोयने ने देखा कि युवा पिगकासो ने वहां काम कर रहे एक कर्मचारी का रंगने का ब्रश मुंह से उठाया और उसे वो इधर उधर फिराने लगी, तब जायने ने उसे कैनवस देने का फैसला किया।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending