Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने बनाए 2 साल तक संबंध, फिर लड़की के साथ जो किया वो खूल खौला देगा…!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने शादी का  झांसा देकर दो साल तक प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मुकर गया।  इस बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई तो संबंध बनाने के दौरान ली गई तस्वीरों को उसने लड़केवालों को भेज दी।

आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवारवालों ने आरोपी लड़के के खिलाफ आधारताल पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

इस मामले में युवती ने बताया की उसने बीएड तक पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उसका परिचय राजेश राय (आरोपी) से हुआ। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और शारीरिक संबंध बन गए।

पीड़िता ने बताया की राजेश लगातार 2 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और बाद में इनकार कर कहीं और शादी कर ली।

राजेश के विवाह कर लेने के कारण घरवालों ने उसकी शादी मुंबई में तय कर दी। शादी की बात जैसे ही राजेश को पता चली उसने धमकाया कि वह मुंबई में तय शादी से इनकार कर उससे विवाह कर ले। ऐसा न करने पर उसने आपत्तिजनक फोटो मंगेतर को भेजने व जान से मारने की धमकी दी।

युवती के मुताबिक विवाह तय होने के बाद से राजेश उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने तीन माह पूर्व उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर स्थित अपने सूने मकान में बुलाया और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसे लगा कि अब राजेश उसे अपने हाल पर छोड़ देगा।

लेकिन सोमवार सुबह 9.30 बजे मंगेतर ने मुंबई से फोन कर बताया कि किसी राजेश राय नाम के लड़के से फेसबुक पर बात हुई। जिसने उसकी (युवती की) अश्लील फोटो सेंड की है। आपत्तिजनक फोटो मंगेतर के पिता व भाई को भी भेजी गई। मंगेतर ने विवाह करने से इनकार कर दिया।

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending