Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान कर रहा युद्ध की तैयारी, जारी किया हाई अलर्ट, सभी उड़ान सेवाएं रद्द

Published

on

युद्ध की तैयारी

Loading

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखला सा गया है। आनन-फानन में कुछ भी किए जा रहा है, उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि वो करे तो क्या करे। ऐसे में अब पाकिस्तान युद्ध की तैयारी में जुट गया है।
युद्ध की तैयारीबुधवार को पाकिस्तान ने आतंवादियों का बदला लेने के लिए भारतीय सीमा में घुसकर लड़ाकू विमान से बम गिराए। अब उसने अपने देश में सारी हवाई यात्रा रद्ध कर दी हैं। साथ ही सभी राज्यों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

एकतरफ पाकिस्तान ने दावा करता है कि उसका आतंकियों से कोई संबंध नहीं। हमेशा सुबूत मांगता रहता है फिर वहीं आतंकियों के मरने का बदला लेने के लिए भारत के सैन्य बलों पर हमला किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending