Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के लिए किए ऐसे शब्दों का प्रयोग, जानकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं।

केजरीवाल ने प्रधानमन्त्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर सवाल उठाते हुए उन्हें तानाशाह घोषित कर दिया। अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि मोदी और शाह ने मिलकर देश की शांति भंग कर रखी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहाँ की मोदी और शाह ने मिलकर देश को धर्म और जाति के नाम पर बाँट दिया है। मोदी-शाह ने 5 साल के अंदर देश का बेड़ा गर्क कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 साल से जो काम पाकिस्तान नहीं कर पाया वो काम 5 साल में मोदी-शाह की जोड़ी ने कर दिखाया है। केजरीवाल ने मोदी पर पुलवामा हमले को लेकर राजनीती करने का आरोप तक लगा दिया साथ ही ये भी कहा की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को गलत मैसेज दिया है जिस वजह से पाकिस्तान को लगता है की हम उससे डरते है।

उन्होनें कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत का अपमान करता आ रहा है। प्रधानमंत्री को पुलवामा हमले के खिलाफ पाकिस्तान पर सख्त एक्शन लेना चाहिए जिससे पाकिस्तान भारत की तरफ आंख उठाकर भी ना देख सके। पाकिस्तान को 10 गुना कीमत चुकानी पड़े। हमारे 40 जवानो के बदले पाक के 400 आतंकी मरने चाहिए।

अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि शाह कहते है अगर 2019 में भाजपा जीत गयी तो हम 2050 तक सत्ता में राज करेंगे। इसका मतलब शीशे की तरह साफ़ है कि यह लोग संविधान को बदलकर तानाशाही ला देंगे ताकि कोई और सत्ता में आ ही न सके। अब देखना ये होगा की केजरीवाल के इस बयान का मोदी सरकार कैसे जवाब देती है।

Edited by -मानसी शुक्ला

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending