Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र में लोगों के मोबाइल पर अचानक लिखा दिखने लगा लश्कर-ए-तालिबान, मचा हड़कंप!

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कल्याण इलाके खड़कपाडा में अचानक लोगों के मोबाइल पर लश्कर-ए-तालिबान नाम के वाई-फाई दिखने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो घबराकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब फोन से वाई-फाई सर्च किया तो उसके भी होश उड़ गए।

अमृत हैवन हाउसग कॉम्प्लेक्स के विनायक अय्यर और उनके साथियों ने बताया कि जब वे अपने मोबाइल नेटवर्क को वाई-फाई के लिए सर्चिंग में डालते थे तो इसमें लश्कर-ए-तालिबान का नाम नजर आता था।

हमें पता था कि किसी ने ये नाम रखा होगा लेकिन हम अपने कॉम्प्लेक्स में कोई चांस नहीं लेना चाहते थे, इस वजह से हम पुलिस स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस पर तुरंत सक्र‍िय हो गई और इस लॉगिन के बारे में पता लगाया। जांच में पता चला कि पड़ोस के कॉम्प्लेक्स में ये वाईफाई  नेटवर्क काम कर रहा था। इस बात का पता चलते ही फ्लैट के मालिक और उसके बेटे को पुलिस उठा कर ले गई। पुलिस स्टेशन में फ्लैट मालिक के बेटे ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने वाईफाई लॉगिन का नाम आतंकी संगठन के नाम पर रखा था।

पुलिस ने इस मामले में बताया कि हमने जब लड़के के इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि कुछ नया करने के लिए उसने इस नाम को रखा था। बाद में पुलिस ने समझाया कि ऐसा प्रयोग नहीं किया जा सकता तो उसने कहा कि वह इस नाम को बदल देगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending