Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलवामा हमले पर कमल हासन ने दिया विवादित बयान, PoK को बताया आजाद कश्मीर!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले कमल हसन अपने ताजा बयान से विवादों में घिर गए हैं। जहां एक ओर पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है वहीं चेन्नई में मक्कल नीधि मैयम के प्रमुख कमल हासन ने एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग कर दी।

कमल यहीं नहीं रुके उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर तक बता दिया। उन्होंने कहा, ‘जवान क्यों मरते हैं? हमारे घर के चौकीदार को क्यों मरना चाहिए? यदि दोनों तरफ के राजनेता (भारत और पाकिस्तान) ठीक तरह से व्यवहार करें तो किसी सैनिक को मरने की जरुरत नहीं है। नियंत्रण रेखा नियंत्रण में रहेगी।’

हासन ने आगे कहा, ‘भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रहा है? वह (भारतीय सरकार) किससे डरती है?’ कई संगठन इस मांग को उठाते रहते हैं कि कश्मीरियों को भारत के साथ रहना है या फिर पाकिस्तान के साथ इसे लेकर जनमत संग्रह करवाया जाना चाहिए। हासन ने कहा, ‘यदि भारत खुद को बेहतर देश के रूप में साबित करना चाहता है तो उसे इस तरह का रवैया नहीं अपनाना चाहिए।’

सेना के प्रति अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, मुझे उस समय बहुत दुख होता है जब लोग कहते हैं कि जवान कश्मीर मरने के लिए जा रहे हैं। सेना भी एक पुराने फैशन की तरह है। एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार अपने बयान के दौरान उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्नमीर कहा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending