Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलवामा हमलाः जिस वक्त जवानों की शहादत पर शोक में डूबा था देश, थिरकते दिखे दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 37 जवान शहीद हो गए। गुरूवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर हुए इस हमले के बाद जहां एक ओर पूरे देश में गम का माहौल है वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पूरा देश सेना पर हुए इस बड़े आतंकी हमले से गमगीन था उस समय मनोज एक कार्यक्रम के दौरान थिरक रहे थे।

इस कार्यक्रम में उनके साथ हाल ही बीजेपी ज्वाइन किए अभिनेता रवि किशन भी थे। मनोज तिवारी और रवि किशन ने कार्यक्रम में भजन और गीत तो गाए ही, उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने कई बार जनता से अपील की कि वो मोदी सरकार को चुनाव में दोबारा मौका दें। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर भी संवेदनहीनता के आरोप लग रहे हैं, दरअसल, हमले के बाद भी गोयल चेन्नई में राजनीतिक गठबंधन करने में व्यस्त थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending