Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी ने पार्टी को दी एक सलाह, कहा- प्रियंका गांधी से किसी तरह के चमत्कार की उम्मीद ना रखें

Published

on

राहुल गांधी

Loading

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में एक रणनीतिक बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी महासचिवों से अपील की के वो राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और साथ में ज्योतिरादित्य सिंधिया से कोई चमत्कार की उम्मीद ना करें।
राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा ‘राज्य चुनावों पर ध्यान लगाए प्रभारियों को ‘मिशन मोड’ में काम करना होगा।रा हुल गांधी ने कांग्रेस को विभाजनकारी राजनीति और ध्रुवीकरण से लड़ना सिखने की हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप फरवरी में दिया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में AICC के महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि नए चेहरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी महासचिव के रूप में पहली बार AICC की बैठक में हिस्सा ले रहीं थी। उन्होंने कहा कि वह तब तक आराम नहीं करेंगी जब तक राज्य में कांग्रेस की विचारधारा का झंडा ऊंचा नहीं हो जाता।

मीटिंग के बाद ट्विटर पर राहुल गांधी ने कहा, “मैं आज शाम AICC मुख्यालय में AICC महासचिवों और राज्य प्रभारियों से मिला। हमने व्यापक विषयों पर चर्चा की। टीम मैच के लिए तैयार है और हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending