Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका-प्रियंका के बाद अब ये बॉलीवुड एक्टर करने जा रहा है शादी, तैयार‍ियां हुई शुरू

Published

on

Loading

बॉलीवुड में साल 2018 शाद‍ियों के नाम रहा। एक्ट्रेस दीप‍िका से लेकर प्र‍ियंका तक कई स्टार्स ने अपने पाटर्नर के साथ सात फेरे लिए। साल 2019 में एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताश दलाल संग जल्द सात फेरे ले सकते हैं।

View this post on Instagram

Happy diwali ?‍♂️??‍⚕️

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

आपको बता दें, कई मौकों पर वरुण और नताशा साथ नजर आते हैं। कई बार वरुण धवन ने नताशा संग अपने र‍िश्ते को कुबूल करते हुए कहा कि वो नताशा से शादी करना चाहते हैं। हालांकि वरुण ने शादी की तारीख पर कभी खुलासा नहीं किया।

View this post on Instagram

Happy diwali to everyone from the Dhawans

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

र‍िर्पोट्स के मुताब‍िक – नताशा दलाल ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नताशा चाहती हैं कि शादी से जुड़ी हर चीज को वो खुद करीब से देखें। ऐसे में नताशा ने शादी के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी की शॉप‍िंग करना शुरू कर द‍िया है।

गौरतलब है कि बीते साल उनकी फिल्म सुई-धागा ने बॉक्स ऑफ‍िस पर अच्छी कमाई की थी। इन द‍िनों वरुण फिल्म एबीसीडी 3 की शूट‍िंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending