Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रेमी से संबंध बना रही थी 10 बच्चों की मां, अचानक कमरे में पहुंचा बेटा और फिर…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला और उसके प्रेमी ने कुछ ऐसा कर दिया कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

अशोक नगर की रहने वाली इस महिला को उसके बेटे ने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही औलाद को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद दोनों ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की। इस जुर्म को छिपाने के लिए मां के प्रेमी ने एंबुलेंस बुलाई और वह इस घटना को हादसे का रूप देना चाह रहा था।

लेकिन हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस कर्मी को शक हुआ और उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतक का नाम रविंद्र है।

वह यूपी के गांव-खरैया का रहने वाला था। दिल्ली में वह न्यू अशोक नगर में उसकी मां सुभद्रा के साथ किराये के कमरे में रहता था। महिला के साथ उसके दो और बेटे भी रहते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सुभद्रा का पति ब्रह्मदेव अपने गांव में चार बेटियों के साथ रहता है। उसकी बाकी 3 बेटियों की शादी हो चुकी है। रविंद्र भी शादीशुदा था। लेकिन विवाद के चलते वह अपनी पत्नी से अलग रहता था।

शनिवार रात जब बेटा रविंद्र काम से घर लौटा तो उसने मां सुभद्रा और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending