ऑफ़बीट
मिलिए उस साध्वी से जो कर चुकी है हज यात्रा, आज है किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
कुंभ मेले में 14वें अखाड़े के रूप में किन्नर अखाड़े का नाम दर्ज हुआ है। इस किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी नाथ वाल्मीकि है, जो अपने आप में खास हैं। बता दें, वे दुनिया की ऐसी इकलौती साध्वी हैं जो मक्का-मदीना की यात्रा भी कर चुकी हैं और उनके पास महामंडलेश्वर की उपाधि भी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मां भवानी नाथ चार साल पहले तक शबनम बेगम के नाम से जानी जाती थीं।
आपको बता दें, साल 2010 में भवानी नाथ ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया था। उसके 5 साल बाद उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपनाया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के किन्नर अखाड़े की साल 2016 में वे धर्मगुरु बनीं। साल 2017 में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी।
उनकी निजी ज़िंदगी की बात करें, तो उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। परिवार बेहद गरीब था। वो 8 भाई-बहन हैं। जब वो 10 साल की हुई, तो उन्हें पता चला कि वे किन्नर हैं। और स्कूल से उनका नाम काट दिया गया। 13 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और किन्नर समाज में चली गईं। वहां उनकी पहली गुरु नूरी बनीं। दुनिया के लिए वे शबनम बन गईं, जो दिल्ली के कुलीन वर्ग के घरों के दरवाजे पर गाने गाती थीं।
वो कहती है कि भवानी के गुरु ने मुझे इस्लाम अपनाने का आदेश दिया। मैंने इस्लाम अपना लिया। एक मुस्लिम के रूप में मैंने इस्लाम के हर सिद्धांत का पालन किया। रमजान के दौरान रोजे रखे और 2012 में हज का भी मौका मिला।
आगे उन्होंने बताया कि 2015 में उज्जैन कुंभ से पहले किन्नर अखाड़े की नींव रखी गई थी। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसे एक अलग 14वें अखाड़े का दर्जा देने से इनकार कर दिया, जिससे उन्हें शाही स्नान में शामिल होने का मौका नहीं मिल सका। धीरे-धीरे 2017 तक किन्नर अखाड़े को पहचान और सम्मान मिला।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल3 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद3 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन