Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी ने चला मास्टर स्ट्रोक, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप!

Published

on

Loading

लखनऊ। मोदी सरकार के गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले के बाद अब लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मास्टर स्ट्रोक लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी जल्द ही किसानों का एक  बार और कर्ज माफ कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर इसके लिए सर्वे कर रही है।

इस सर्वे का उद्देश्य उन किसानों की पहचान करना है जिन्हें कर्जमाफी का फायदा न मिल सका था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।

चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था। साल 2017 में सरकार बनते ही योगी कैबिनेट ने सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का फैसला लिया था।

राज्य सरकार ने इसके लिए 32 हजार करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी, लेकिन उस समय कई किसानों को आंशिक कर्जमाफी ही मिल पाई थी।

साथ ही तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कई किसान कर्जमाफी से वंचित रह गए थे। योगी सरकार के इस कदम को विपक्ष लोकसभा चुनाव से पहले लुभाने की दृष्टि से देख रहा है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending