Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने की ऐसी हरकत, जानकर खौल उठेगा आपका खून!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा और अंतिम वनडे भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम की है।

भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई। धोनी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 87 रनों की पारी खेली जबकि केदार जाधव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन बनाए।

भारत की जीत के बाद जहां एक ओर पूरा देश खुशियां मना रहा है वहीं लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गवास्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट पर भड़के हुए नजर आए।

सुनील ऑस्ट्रेलाई टीम प्रबंधन की ओर से तय की गई ईनामी राशि पर नाराज दिखे। आपको बता दें कि फाइनल मैच के लिए मैन ऑफ द मैच की ईनामी राशि मात्र 500 डॉलर रखी गई थी।

इस राशि को अगर भारतीय रुपए में बदला जाए तो ईनामी राशि 25 हजार से कुछ ज्यादा ही होती है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच के मैन ऑफ मैच की यह राशि चौंका देने वाली है। अब देखना यह होगा कि गावस्कर की इस नाराजगी के बाद बीसीसीआई पूरे मामले पर क्या रुख अपनाती है।

खेल-कूद

आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई से होगी कोलकाता की भिड़ंत, जानें आमने-सामने की लड़ाई में कौन है आगे

Published

on

Loading

मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल की 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस बहुत मुश्किल हो चुकी है। उसके सामने होगी केकेआर जो कि छह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका क्वालिफाई करना लगभग तय है।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। एमआई के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 232 है।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

Continue Reading

Trending