Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

10 साल की छात्रा के साथ दरिंदों ने चलती कार में किया गंदा काम, फिर 4 घंटे बाद…

Published

on

Loading

पटना। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मुफस्स्लि थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 10 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ कार में दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नरकटियागंज की रहने वाली है। वह अपनी बड़ी बहन के पास आई थी। रविवार की शाम बड़ी बहन इलाज कराने के लिए उसे स्टेशन चौक के समीप एक चिकित्सक के क्लीनिक ले गई। वहां से निकलने के बाद दोनों बहनें एक दुकान के पास खड़ी थी। उस समय एक कार में सवार दो मनचले आए। उनमें से एक पहले बड़ी बहन को साथ चलने के लिए कहा। जब उसने इनकार किया, तब मनचले ने छोटी बहन को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए।

पीड़िता का कहना है कि मैनाटाड़ रोड पर सुनसान जगह पर कार खड़ी कर दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और चार घंटे के बाद उसे सुनसान सड़क पर उतारकर फरार हो गए।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी श्रीराम सिंह ने सोमवार को बताया, “आरोपी युवक की पीड़िता की बड़ी बहन से पहले से जान-पहचान थी। दोनों आरोपी सद्दाम हुसैन व फरमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए एमजेके कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending