Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

KumbhMela2019 : कुंभ जा रहे हैं तो जरूर घूमिए प्रयागराज की ये खास जगहें

Published

on

Loading

कुंभ महापर्व के लिए संगम की नगरी प्रयागराज में श्रद्धालु जुटने लगे हैं। इस शहर में कई तीर्थस्थल और दर्शनीय स्थल हैं। अगर आप भी प्रयागराज में कुंभ मेले का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो प्रयागराज में इन चुनिंदा जगहों पर एक बार जरूर घूमने जाएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

स्वराज भवन – स्वराज भवन नेहरू परिवार की संपत्ति थी। अब स्वराज भवन प्रयागराज के पर्यटक स्थलों में शुमार हो गया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आनंद भवन – नेहरू परिवार का आवास रहा आनंद भवन अब एक म्यूजियम में तब्दील हो चुका है। प्रयागराज जाने वाले पर्यटक आनंद भवन जरूर जाते हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

संकटमोचन हनुमान मंदिर – संकटमोचन हनुमान मंदिर दारागंज मोहल्ले में गंगा जी के किनारे है। यह कहा जाता है कि संत समर्थ गुरू रामदास जी ने यहां भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

चंद्रशेखर आजाद पार्क – यह प्रयागराज का सबसे बड़ा पार्क है. इसे पहले अल्फ्रेड पार्क के नाम से जाना जाता था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

भारद्वाज आश्रम – कहा जाता है कि इस आश्रम में भगवान राम अपने वनवास पर चित्रकूट जाते समय सीता जी एवं लक्ष्मण जी के साथ आए थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खुसरो बाग – खुसरोबाग एक विशाल ऐतिहासिक बाग है। चारदीवारी के भीतर इस खूबसूरत बाग में बलुई पत्थरों से बने मकबरे मुगल वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण हैं। एक दीवार वाले इस उद्यान में 17वीं शताब्दी में निर्मित चार महत्वपूर्ण मुगल कब्रें हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

श्री वेणी माधव मंदिर – मान्यता है कि ब्रह्मा जी प्रयागराज की धरती पर जब यज्ञ कर रहे थे, तब उन्होंने प्रयागराज की सुरक्षा हेतु भगवान विष्णु से प्रार्थना कर उनके बारह स्वरूपों की स्थापना करवाई थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

शंकर विमान मण्डपम – यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है। मंदिर चार स्तम्भों पर निर्मित है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मनकामेश्वर मंदिर – किला के पश्चिम यमुना तट पर मिन्टो पार्क के निकट यह मंदिर स्थित है। यहां काले पत्थर की भगवान शिव का एक लिंग और गणेश एवं नंदी की मूर्तियां हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

श्री अखिलेश्वर महादेव – चिन्मय मिशन के अधीन प्रयागराज में रसूलाबाद घाट के निकट 500 वर्ग फिट के लगभग एक क्षेत्र में श्री अखिलेश्वर महादेव संकुल फैला हुआ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

पब्लिक लाइब्रेरी – शहर की सबसे पुरानी लाइब्रेरी चन्द्रशेखर आजाद पार्क परिसर के भीतर स्थित है। इसमें ऐतिहासिक पुस्तकों, पाण्डुलिपियों एवं पत्रिकाओं का संग्रह है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इलाहाबाद विश्वविद्यालय – इलाहाबाद विश्वविद्यालय को ‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड’ कहा जाता है। यह कलकत्ता, बाम्बे और मद्रास विश्वविद्यालय के बाद चौथा पुराना विश्वविद्यालय है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

विक्टोरिया स्मारक – रानी विक्टोरिया को समर्पित इटालियन चूना पत्थर से निर्मित यह स्मारक स्थापत्य कला का एक जीवंत उदाहरण है।

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending