Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ: डॉ योगेश व्यास करेंगे प्रभु प्रेम प्रकाशिनी राम कथा का आयोजन

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ में दिनांक 4 जनवरी से श्री शुकाम्रतम् परिवार के तत्वाधान में आयोजित “कलिकलुष विनाशिनी राम कथा” और “प्रभु प्रेम प्रकाशिनी राम कथा” का आयोजन मशहूर कथा गायक डॉ योगेश व्यास के द्वारा किया जाना है।

इस कार्यक्रम में आशुतोष टंडन “गोपाल जी” कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश समेत बड़ी हस्तियाँ सम्मलित होंगी। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर स्वयं मशहूर कथा गायन “डॉ० योगेश व्यास” ने लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कथा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए डॉ० योगेश व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रत्व में राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा।

राम कथा में विशेष तौर पर मंगलाचरण, शिव चरित्र, राम जन्मोत्सव, बाल चरित्र, नगर भ्रमण, फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, राम विवाह, राम बनवास, केवट प्रसंग, चित्रकूट में भरत मिलाप, सीता हरण, राम हुनमान मिलन, जानकी खोज़, युद्ध प्रसंग, विजय गाथा, श्री राम राज्याभिषेक जैसे मुद्दों पर योगेश व्यास अपने विचार श्रोताओं तक पहुँचाएंगे।

अपने कथा रसिक बंधुओं के लिए सन्देश में योगेश व्यास ने बताया कि परम आराध्य दशरथ नरेन्द्र नंदन श्री रघुनन्दन एवं श्री जानकी जी की कृपा से श्री गुरुदेव भगवान की प्रेरणा से श्री राम कथा का गायन होना सुनिश्चित हुआ है। व्यास ने बताया कि “कलिकलुष विनाशिनी राम कथा” और “प्रभु प्रेम प्रकाशिनी राम कथा” आगामी 4 जनवरी से 10 जनवरी तक सायं 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक राजधानी लखनऊ के चौक स्थित श्री रामकृष्ण मुन्नूलाल धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर श्री शुकाम्रतम् परिवार के प्रमुख डॉ योगेश व्यास के साथ दिवाकर चतुर्वेदी, आचार्य उमेश जी “उपमन्यु”, विष्णु त्रिपाठी “लंकेश” आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending