Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अटल जयंतीः राजनीति में आने से पहले ये काम किया करते थे वाजपेयी, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतरत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की  जयंती के मौके पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी राजनेता के अलावा हिन्दी के कवि, पत्रकार, और प्रखर वक्ता थे। वह भारत के एक ऐसे सपूत थे जिसके आलोचक भी प्रशंसा करने से गुरेज नहीं करते थे।

पद और सत्ता के लिए वाजपेयी  ने कभी समझौता नहीं किया, वे एक असाधारण व्यक्तित्व के मालिक थे और एक सर्वमान्य नेता होने के साथ-साथ उनका रहन-सहन बिलकुल सादा था। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था। एक स्कूल शिक्षक के परिवार में  जन्मे वाजपेयी  की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के ही विक्टोरिया (अब लक्ष्मीबाई) कॉलेज और कानपुर के डीएवी कॉलेज में हुई।

1942  में भारत छोड़ो आंदोलन में प्रवेश के साथ  अटल बिहारी बाजपेयी ने राजनीती में प्रवेश किया  जिसके कारण उनके बड़े भाई को 23  दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। आज़ादी के बाद उन्हें जनसँग का नेता नियुक्त किया गया जिसके पश्चात वाजपेयी जी ने 1957 में उत्तर प्रदेश की बालमपुर की सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा।

1996  में अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने हलाकि सरकार के  अल्पमत में आने से उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।मोरार जी देसाई ने  1997 में उन्हें अपनी सरकार का  विदेश मंत्री  नियुक्त किया। आइये जानते है अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुडी ख़ास  बातें

राजनीति में आने से पहले ये काम करते थे वाजपेयी

राजनीतिक विज्ञान की  पढ़ाई करने के बाद वाजपेयी जी ने अपना करियर पत्रकार के रूप में  अपने करियर की शुरुआत की। वह राजनीति विज्ञान और विधि के छात्र थे।  कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि विदेशी मामलों के प्रति बढ़ी रूचि के चलते विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने इस कौशल का परिचय दिया.राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन भी  किया। हालांकि 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी।

लोकसभा में सबसे पीछे बैठते थे वाजपेयी

वर्ष 1957  में अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा के सदस्य बन चुके थे। बलरामपुर से पहली बार जब वह  लोकसभा सदस्य बनकर सदन में पहुंचे तब उनकेभाषणों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बेहद प्रभावित किया। विदेश मामलों में वाजपेयी की जबर्दस्त पकड़ को देख  पंडित नेहरू कायल हो गए थे। वाजपेयी  जी उस ज़माने में लोकसभा में सबसे पिछली बेंचों पर बैठते थे, लेकिन इसके बावजूद पंडित नेहरू उनके भाषणों को खासा तवज्जो देते थे।

पहली बार बने पीएम

अटल  बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह देश के 10वें प्रधानमंत्री थे. . पहली बार 16 मई 1996 से 1 जून तक, दूसरी बार साल 19 मार्च 1998 से 26 अप्रैल 1999 तक और तीसरी बार 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई से 2004 तक।

राष्टपति बनने के लिए किया था एपीजे अब्दुल कलाम को राज़ी

पोखरण टेस्ट के  एक हीरो डा. एपीजे अब्दुल कलम भी थे। 11 मई 1998 को  पोखरण परिक्षण के  बाद से ही वाजपेयी और कलाम के बीच मुलाकातों के दौर बढ़ने लगा और वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। जय त्रिवेदी ने अपनी किताब के मुताबिक , 10 जून 2002 को एपीजे अब्दुल कलाम चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में ‘विजन टू मिशन’ पर अपना भाषण दे रहे थे। भाषण के बाद अटल बिहारी का फ़ोन डा. एपीजे अब्दुल कलाम के पास पंहुचा जिसमे उन्होंने डॉ कलाम को राष्ट्रपति के पद पर देखने की इक्छा  ज़ाहिर की  जिसके बाद  डा. एपीजे अब्दुल कलाम भी थे, देश के 11वें राष्ट्रपति बने।

इस एक्ट्रेस के थे बड़े फैन

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक रहे हैं। राजनीति में रहने के साथ-साथ उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है। फिल्मों से उनका लगाव इसी से समझा जा सकता है कि, हेमा मालिनी की एक फिल्म सीता और गीता उन्हें इतनी पसंद आई थी, उन्होंने उस फिल्म को 25 बार देखा था। इस बात का खुलासा खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था।

यूएन में दिया  ऐतिहासिक भाषण

अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा  में भाषण दिया था। वाजपेयी जी का ये भाषण ऐतिहासिक था क्यूंकि में संयुक्त राष्ट्र महासभा  में ये पहली बार हुआ था कि किसी भारतीय ने हिंदी में भाषण दिया था।

मिले कई सम्मान

भारत के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण और पचास से अधिक सालों तक देश और समाज की सेवा करने के लिए  अटल बिहारी वाजपेयी को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया। 1994 में उन्हें भारत का ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ चुना गया. उसके बाद 27 मार्च, 2015 को उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

 

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending