Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजस्थान Live: तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत, समारोह के दौरान दिखा कुछ ऐसा जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद सोमवार को अशोक गहलोत ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

उनके अलावा राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेते समय पायलट अपने पिता दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के अंदाज में लाल पगड़ी में दिखाई दिए।

दोनों नेताओं को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।

इस शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की झलक भी नजर आई। समारोह में विपक्षी एकजुटता देखने को मिली।

गैर-बीजेपी दलों के नेताओं में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, झामुमो के हेमंत सोरेन और जनता दल सेकुलर से एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी एक साथ मंच साझा करते नजर आई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ ऐसा दिखा की जानकर आपको भी हैरानी होगी। विपक्षी नेताओं के अलावा इस समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी नजर आईं। वसुंधरा बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं।

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending