Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यमन से कोच्चि पहुंचे 330 भारतीय

Published

on

Loading

कोच्चि| संकटग्रस्त यमन से 330 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि पहुंचा। यात्रियों में 130 केरल निवासी और चार बच्चे भी शामिल हैं। केरल के प्रवासी कल्याण मामलों की सरकारी इकाई ‘रूट्स-नोर्का’ के सीईओ आर.एस. कन्नन ने बताया कि विमान रात 12.30 बजे कोच्चि पहुंचा और रात 1.30 बजे तक सभी प्रवासी केरल हवाईअड्डे से बाहर निकल चुके थे।

कन्नन ने कहा, “विमान में सवार बाकी लोग मुंबई के लिए रवाना हो गए। पिछली रात मुंबई में उतरने वाले 56 केरलवासी आज (शनिवार) केरल पहुंचेंगे। हमने आने वाले सभी केरलवासियों को 2,000 रुपये की सहायता राशि और उनके घर तक के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा दी है।”

नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक नर्स ने बताया कि यमन में हालात बहुत खराब हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यमन में स्थिति अब वास्तव में बेहद संकटपूर्ण है। वहां लगभग 8,000 भारतीय हैं, जिनमें से लगभग 6,000 नर्से हैं और अभी तक केवल 2,000 लोगों को यहां लाया जा सका है।

यमन से वापस आए एक व्यक्ति ने बताया, “अकेले सना में 4,000 भारतीय स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं।”

इस बीच यमन से केरल की नर्स ने फोन पर मीडिया को बताया कि उनके साथ कुछ और भी लोग हैं, जो अदन बंदरगाह पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। नर्स ने बताया, “कल हम रास्ते में थे, तभी वाहन पर गोलियां चल गईं। गोलियां टायरों में लगी थीं, जिस कारण हमें वापस लौटना पड़ा। हम अदन बंदरगाह पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हमें बताया गया था कि हमें वापस ले जाने के लिए एक जहाज आया है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं।”

इस बीच, केरल के प्रवासी मामलों के मंत्री के.सी. जोसेफ ने बताया कि अब भी बहुत से लोगों को विस्थापित करने की जरूरत है। राज्य, केंद्र सरकार और यमन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending