Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुस्लिम लड़की को प्यार करने पर मिली ‘तुगलकी’ सजा, पेड़ से बांधकर मारा

Published

on

Loading

बिहार के नवादा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएंगी। दरअसल, इस जिले में एक मुसलमान लड़की को एक हिंदू लड़के से प्यार करना इतना महंगा पड़ गया कि यहां ग्रामीणों ने एक मुस्लिम लड़की को पेड़ से बांधकर पिटाई की। उसके बाद उसे सजा के तौर पर 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें, पंचायत ने जब ये फैसला दिया। तब लड़की ने दूसरी जाति के लड़के के साथ भाग गयी थी इसलिए उसे पेड़ से बांधकर पिटाई होनी चाहिए। सबसे चौकाने बात यह है की पंचायत के इस फैसले के सामने उसके माता-पिता भी खड़े रहे।

मीडिया के अनुसार – लड़की ने बताया की वह 30 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। लेकिन परिजनों ने जाकर उसे पकड़ लिया। इस अमानवीय घटना ने एक बार फिर से नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की हवा निकाल दी है। लड़की के साथ इस बर्बरता से एक बार फिर साबित हुआ है कि लोगों में कानून का खौफ नहीं है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending