Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति को इस नाम से हैं बुलाती, जानकर हंसी रोक नहीं पाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।

प्रियंका और निक के खास मेहमान धीरे-धीरे जयपुर पहुंचने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से ठीक पहले आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप शायद अपनी हंसी न रोक पाए।

क्या आपको पता है कि प्रियंका निक को प्यार से क्या बुलाती हैं। नहीं पता? हम बताते हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने कहा, “मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं।”

प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई कि वह निक को इस नाम से क्यों पुकारती हैं. उन्होंने बताया कि एक बार वह निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं। जब दोनों साथ में थे तो निक ने प्रियंका से कहा, “मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है।”

प्रियंका ने बताया, ‘एक लड़की के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो यह कहता कि मुझे तुम्हारा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। हमेशा उल्टा ही हुआ है. जाहिर तौर पर प्रियंका को निक का ये स्वभाव अच्छा लगा कि वह प्रियंका के स्वभाव की इज्जत करते हैं। उनके लिए वह उम्र में भले ही कम होंगे, लेकिन मैच्योरिटी के मामले में ज्यादा हैं।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending