Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी ब्राह्मण हैं या नहीं, ब्रह्मा मंदिर में उठ गया इस राज से पर्दा!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर खूब जोरशोर से पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

अपने दौरे की शुरुआत राहुल ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर माथा टेक कर की। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मा मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत पूजा की।

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचने के बाद आखिरकार राहुल गांधी के बारे में यह भी खुलासा हो गया कि वह कौन से ब्राह्मण हैं पूजा के दौरान यह भी पता चल गया कि राहुल गांधी किस गोत्र के हैं।

ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी ने कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की। गौरतलब है कि राहुल के धर्म और जाति को लेकर बीजेपी कई बार उनपर निशाना साध चुकी है।

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी की जाति को लेकर बीजेपी ने इस मुद्दे को जमकर उछाला था। आपको बता दें कि राहुल आज पोकरण, जालोर और जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं वहीं नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को होगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending