Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दुनिया में सबसे ऊंची होगी भगवान राम की मूर्ति, जानिए कितनी ऊंची होगी प्रतिमा

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सरयू तट पर भगवान राम की 221 मीटर ऊंची दिव्य मूर्ति की स्थापना का निर्णय लिया है। यह भव्य मूर्ति कांसे की होगी। यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

देर रात हुई बैठक में योगी के समक्ष भगवान राम की मूर्ति व उसके आसपास किये जाने वाले सुंदरीकरण समेत अन्य कामों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। गौरतलब हैं कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 2017 में ही इस प्रस्‍ताव की घोषणा की थी

कैसी होगी भव्य राम मूर्ति –

  1. राममूर्ति कांस्य की होगी।
  2. राममूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी।
  3. मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र होगा।
  4. नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा।
  5. मूर्ति के चबूतरे के भीतर म्यूजियम होगा।
  6. इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।
  7. 250 एकड़ से अधिक भूमि पर इस योजना का विकास होगा।

जानकारी के मुताबिक – मूर्ति के 50 मीटर ऊंचे चबूतरे के अंदर ही भव्य व अत्याधुनिक म्यूजियम बनाए जाने की योजना है। इस म्यूजियम में अयोध्या और राम से जुड़ा पूरा इतिहास होगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending