Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्विमिंग पूल में नहाती नजर आईं आम्रपाली, देखकर निरहुआ नहीं रख सके खुद पर काबू!

Published

on

Loading

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का है। विडियो एक गाने का है जिसमें आम्रपाली स्विमिंग पूल में अपना हॉट अदाएं दिखा रही हैं।

विडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं जो आम्रपाली के इस हॉट अंदाज को देखकर खुद पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।

आपको बता दें कि ये वीडियो गाना आम्रपाली और निरहुआ के एलबम का है। इस गाने के बोल हैं ‘स्‍वीट स्‍वीट चेहरा देखा, क्‍यूट क्‍यूट स्‍माइल’।

इस वीडियो को करीब 80 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने की शुरुआत में आम्रपाली को स्विमिंग पूल  में स्विमिंग सूट में देखा जा सकता है। वहीं दिनेश लाल को वर्दी में।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं वहीं निरहुआ भी भोजपुरी सिनेमा में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

माना जाता है कि निरहुआ जिस भी फिल्म में काम करते हैं वो सुपरहिट हो जाती है। भोजपुरी सिनेमा में दोनों की जोड़ी को काफी हिट माना जाता है। दोनों लगभग हर फिल्म में साथ दिखते हैं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending