Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

देर रात एकसाथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, कैमरा देख छ‍िपाया मुंह और…..

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही हैं। गौरतलब हैं कि अर्जुन कपूर 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से इश्‍क फरमा रहे हैं।

बता दें, कुछ वक्‍त दोनों पहले नाइट पार्टी में एक साथ दिखाई दिए थे। इस पार्टी की जो फोटोज़ सामने आई थीं उसमें दोनों काफी करीब बैठे हुए थे। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान देर रात साथ में नजर आए।

दरअसल, शुक्रवार रात अर्जुन-मलाइका जूहू के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे। जैसे ही ये स्टार्स बाहर निकले तो इन पर कैमरों की नजर पड़ी। फिर क्‍या था अर्जुन कपूर मुंह छिपाकर भागने लगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन ने मास्‍क से अपना मुंह छिपा लिया और फोटोग्राफर्स को फोटोज़ लेने से मना करते हुए कार में बैठ गए।

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन ने अपना चेहरा मलाइका की वजह से नहीं बल्‍कि वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अपना लुक छिपा रहे थे। कुछ वक्‍त पहले भी उनकी मास्‍क लगाए हुए फोटोज़ आई थीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अर्जुन ने अपने बाल कटवा दिए हैं। बता दें कि इस बार अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर भी मौजूद थे। इस घटना को देखकर करण मुस्‍कुरा रहे थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending