Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Video: हैलीकॉप्टर से गिरे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, देखकर कांप गए लोग!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो किसी और का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है।

विडियो में देखा जा सकता है कि मिजोरम में चुनाव प्रचार करने गए बीजेपी अध्यक्ष हैलीकॉप्टर से उतरते समय अचानक अपना संतुलन खो देते हैं और नीचे जमीन पर गिर पड़ते हैं।

आपको बता दें कि यह विडियो पश्चिम टुईपुई विधानसभा क्षेत्र का है जहां लोगों को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह का अचानक पांव फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े।

इस इलाके में चकमा जनजाति के लोग ज्यादा हैं। बीजेपी मिजोरम में इस बार लोगों का लुभाने का हर संभव प्रयास कर रही है। 40 विधानसभा वाले मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होगा।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending