Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अयोध्या में 70 हजार जवान तैनात, शाम को पहुंचेंगे शिवसेना प्रमुख

Published

on

Loading

अयोध्या में हिंदू संगठनों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है। आज शिवेसना के अयोध्या में दो कार्यक्रम होंगे। बता दें कि आज होने वाले आशीर्वाद कार्यक्रम को लेकर शिव सैनिकों की पहली खेप कल शुक्रवार रात ही अयोध्या पहुंच गयी। जानकारी के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र से करीब 15,000 लोग अलग-अलग तरीकों से अयोध्या पहुंचे हैं।

शिवसेना ने अपने इस कार्यक्रम के लिए थाने और नासिक से कुल 5 ट्रेनों को बुक किया है। हर एक ट्रेन में 22 डिब्बे स्लीपर के और दो डिब्बे एसी के लगाए गए हैं। ट्रेन में खाने-पीने की व्यवस्था के साथ डॉक्टर और सभी मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं।  इस बीच उद्धव ठाकरे मुंबई स्थित अपने आवास मातोश्री से अयोध्या के लिए निकल गए हैं. शाम को उद्धव सरयू तट पर आरती करेंगे।

आपको बता दें, 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी और उससे जुड़े संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं, लिहाजा अयोध्या में सेना लगाकर सुरक्षा पुख्ता की जाए।

आपको बता दें कि आरएसएस और विहिप के आह्वान पर रविवार 25 नवंबर को अयोध्या में विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बता दें कि मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। अखिलेश आज मध्यप्रदेश के पन्ना में चुनावी रैली को संबोधित करते पहुंचे थे। रैली के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश कहा कि यूपी का माहौल खराब है, खास करके अयोध्या जिले का। लिहाजा इस पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending