Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिबूती से 176 पाकिस्तानियों से भरा विमान रवाना

Published

on

इस्लामाबाद,पाकिस्तान-अंतर्राष्ट्रीय-एयरलाइंस,इस्लाबाद-हवाई-अड्डे,अलकायदा,राष्ट्रपति

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस (पीआईए) का एक विशेष विमान शुक्रवार को यमन में फंसे 176 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर जिबूती से रवाना हुआ। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, विमान के शुक्रवार रात तक इस्लाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के नागरिक उड्डयन मामलों के सलाहकार शुजात अजीम यहां पहुंचने वाले नागरिकों का स्वागत करने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया था कि पाकिस्तानी नागरिक यमन के बंदरगाह शहर अदन से एक चीनी नौसेना के जहाज के जरिये जिबूती पहुंच रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए पीआईए का विमान गुरुवार रात जिबूती रवाना हुआ था। इस बीच, यमन के बंदरगाह शहर मोकल्ला में अब भी लगभग 175 पाकिस्तानी स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तानी नौसेना का जहाज गुरुवार को मोकल्ला बंदरगाह पर पहुंच गया था। लेकिन बुधवार रात अलकायदा द्वारा जेल तोड़ने की घटना के बाद हुए लड़ाई-झगड़े के कारण जहाज की रवानगी में देरी हुई। अलकायदा ने जेल तोड़कर लगभग 300 कैदियों को छुड़ा लिया।

यमन की राजधानी सना में अब भी 145 पाकिस्तानी फंसे हैं। अधिकारी उनके लिए सना में विशेष विमान भेजने की योजना बना रहे हैं। यमन में हौती विद्रोहियों द्वारा राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद गहराए संकट के कारण यहां रह रहे लगभग 3,000 पाकिस्तानियों में से 1,000 देश छोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। पाकिस्तानियों को यमन से लाने गया पहला विमान रविवार रात करांची हवाईअड्डे पर उतरा था, जिसमें लगभग 500 पाकिस्तानी थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending