Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका की शादी के बाद टूट गया रणबीर-आलिया का रिश्ता, गवाह हैं ये तस्वीरें

Published

on

Loading

बीते कुछ दिनों एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। वहीं अब जल्द ही प्रियंका-निक से शादी करने जा रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, इन दोनों के अलावा एक और कपल चर्चा में हैं। वो हैं, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। यह दोनों भी अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि  इन दिनों दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

फिल्म के सेट की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आलिया बहुत अपसेट नजर आ रही हैं जबकि रणबीर कपूर अपने मोबाइल फोन में कुछ देखते नजर आ रहे हैं।

हो सकता है कि यह फोटो लंबी शूटिंग के बाद ली गई हो जिसके कारण आलिया परेशान और थकी हुई हों। बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending