IANS News
हिमाचल में बर्फबारी, बारिश के बाद धूप खिली
शिमला, 16 नवंबर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और नजदीकी पर्यटन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी के एक दिन बाद शुक्रवार को यहां धूप खिली। इसके बावजूद भी अधिकतर क्षेत्रों में तापमान हिमांक के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, क्योंकि यहां 19 नवंबर से पहले बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है।
विभाग के अनुसार, मनाली, कुफरी और नारकंडा में यह मौसम की पहली बर्फबारी थी। मनाली और नारकंडा में यह स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी।
लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, यहां तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, धर्मशाला में 8.4 और डलहौजी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
शिमला में गुरुवार को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यहां बारिश हुई थी। शुक्रवार को यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल3 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी