Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video: आखिरकार Leak हो गया दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो, देखें अंदर का नजारा!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की।

शादी में केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया था। शादी की तस्वीरें या विडियो लीक न हो सके इसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे लेकिन इतनी सिक्योरिटी के बावजूद दोनों की शादी का विडियो आखिरकार लीक हो ही गया।

इंस्टाग्राम पर लीक हुए इस विडियो में रणवीर और दीपिका की शाही शादी का नजारा साफ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि दोनों की तरफ से अभी तक ऑफिशियली कोई तस्वीर या विडियो साझा नहीं की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों अपनी शादी की फोटोज और विडियोज अपने फैंस के लिए कब शेयर करते हैं।

 

 

 

 

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending