Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनिया ने गिरिराज को दिया जवाब- ‘संकीर्ण मानसिकता’ पर टिप्पणी करना मुनासिब नहीं

Published

on

girirajsonia

Loading

नीमच। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उन पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं समझती हूं कि इस तरह की संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों पर टिप्पणी करना या जवाब देना बिल्कुल मुनासिब नहीं है।’ इस नस्लीय टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है।

सोनिया गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर गईं, जहां उन्होंने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बेहाल किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। दरअसल, गिरिराज सिंह ने सोनिया और उनके परिवार पर निजी हमला किया था, जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था। खुद गिरिराज सिंह की भाजपा नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी के लिए आलोचना की। ऐसी ख़बरें आईं कि वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गिरिराज से माफ़ी मांगने को कहा, जिसके बाद गिरिराज सिंह ने सार्वजनिक तौर पर खेद जताया था।

गुरुवार सुबह नीमच आईं सोनिया ने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर जवाब देने से इनकार कर दिया। इसकी बजाए सोनिया जिले के कई गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लिया। पिछले दिनों यहां हुई बेमौसम की बारिश और ओला गिरने के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। सोनिया से मिलने पहुंचे कई किसान अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को हाथ में लिए हुए थे और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना हाल सुनाया। सोनिया कई खेतों में गईं और नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी की सरकार न तो केंद्र में है और न ही राज्य में, फिर भी कांग्रेस किसानों को राहत दिलाने का प्रयास करेगी।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending