Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सोनिया ने जाना किसानों का दर्द, राहत का आश्वासन

Published

on

Sonia-Gandhi-MP

Loading

नीमच। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में नीमच जिले के कई गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लिया। पिछले दिनों यहां हुई बेमौसम की बारिश और ओला गिरने के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार सुबह नीमच पहुंचीं, जहां हवाईपट्टी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। सोनिया यहां से उन गांवों की ओर गईं, जहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

सोनिया से मिलने पहुंचे कई किसान अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को हाथ में लिए हुए थे और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना हाल सुनाया। सोनिया कई खेतों में गईं और नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी की सरकार न तो केंद्र में है और न ही राज्य में, फिर भी कांग्रेस किसानों को राहत दिलाने का प्रयास करेगी।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending