Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ मनाई दिवाली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों के साथ देहरादून में दिवाली का त्यौहार मनाया।

पीएम मोदी सरहद पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए बुधवार को भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित हर्षिल पहुंचे।

यहां उन्होंने सेना प्रमुख और आईटीबीपी के डीजी से मुलाकात करने के बाद जवानों के साथ दिवाली मनाई। महार रेजिमेंट के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर पहले उनको मिठाई खिलाई और उसके बाद उनके साथ फोटो खिंचाई।

देहरादून निकलने से पहले उन्होंने ट्वीट कर लोगों को दिवाली की बधाई दी। पीएम ने ट्वीट में लिखा, ‘दिवाली लोगों की जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि लाए।’

हर्षिल से पीएम सीधे केदारनाथ घाटी पहुंचे। यहां वे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। यहां पीएम केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।

साथ ही कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में मंदिर तक जाने वाला रास्ता, मंदाकिनी नदी पर बने घाट और पुरोहितों के लिए घर शामिल हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending