Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पहली मुलाकात में गौरी ने शाहरुख से कही थी ये बात, सुनकर अंदर से टूट गए थे किंग खान!

Published

on

शाहरुख खान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान अपने एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनका रोमांटिक अंदाज आज भी लड़कियों को अपना दीवाना बना देता है।

शाहरुख जितना फिल्मों में रोमांटिक नजर आते हैं उससे कई ज्यादा वो रियल लाइफ में हैं। आज हम शाहरुख की रोमांटिक लाइफ से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

बात सालों पहले की है जब गौरी और शाहरुख पहली बार मिले थे। तब शाहरुख गौरी को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। उस समय शाहरुख 18 साल के और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं।

शाहरुख ने  गौरी को डांस के लिए पूछा तो लेकिन गौरी ने मना करते हुए कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। यह बात शाहरुख को बहुत बुरी लगी लेकिन असल में गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था वो उस पार्टी में अपने भाई के साथ गई थीं इसलिए शाहरुख को मना करने को बहाना बना दिया था।

पार्टी के बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी के घर का नंबर हासिल कर लिया और बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। बाद में शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते हैं। कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद शाहरुख गौरी के घरवालों को मनाने में कामयाब रहे और साल 1991 में दोनों की शादी हो गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending