Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब तैमूर ने किया मां करीना की छम्मक छल्लो स्टाइल को कॉपी, देखें VIDEO

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाडले छोटे नवाब तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर सैफ-करीना से ज्यादा पॉपुलर हैं। वो बेहद ही क्यूट स्टार किड हैं। तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर करीना कपूर की फिल्म रावन के गाने छम्मक छल्लो स्टाइल को कॉपी कर रहे हैं।

दरअसल, ये वीडियो एक एडिटेड वीडियो हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये वीडियो करीना कपूर के फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। इसमें तैमूर कैमरा के आगे बॉय कर रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में छम्मक छल्लो गाना बज रहा है।

इस वीडियो में तैमूर ने कैमरे को देखते ही बॉय करते हुए हाथ हिलाना शुरू कर दिया। तैमूर के बॉय करने का स्टाइल उनकी मम्मी करीना कपूर के छम्मक-छल्लों स्टाइल से मिलता-जुलता था।

पिछले कुछ दिनों पहले तैमूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें फोटोग्राफर तैमूर से बोलता हैं – ‘तैमूर Say Hi’…इतना सुनते ही तैमूर ने उसकी ओर देखा और हाथ उठा कर बोले Hiii.

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending