Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शादी के 50 साल बाद पाकिस्तान से भारत आईं आमना, 4 साल का भाई अब हो चुका है बूढ़ा!

Published

on

पाकिस्तान

Loading

नई दिल्ली। बंटवारे के बाद बहुत से लोगों को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा। इन लोगों को अपना घर, बचपन की यादें और रिश्तेदारों को छोड़कर हमेशा के लिए वहां बसना पड़ा। लेकिन जब उन्हें अपना बीता बचपन याद आता होगा तो कैसा महसूस होता होगा। वो चाह कर भी अपने बचपन की यादें ताजा करने वापस नहीं आ पाते होंगे।

आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50 साल बाद पाकिस्तान से भारत आई हैं। 75 साल की आमना शादी के 50 साल बाद वापस भारत अपने मायके लौटी हैं। भारत आने पर आमना की बचपन से जुड़ी तमाम यादें ताजा हो गईं जिससे वो भावुक हो गईं।

उनकी तमन्ना है कि वे एटा जिले में मायके के उस आंगन और मोहल्ले पहुंचें जहां उनका बचपन बीता, पर वीजा में दर्ज न होने के कारण वे वहां नहीं जा सकतीं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी फरियाद सुनेगी।

कई कोशिशों के बाद अब वह दो महीने का वीजा लेकर अलीगढ़ आ गई हैं। यहां भाई को देखते ही आमना की आंखें छलछला उठीं। दोनों एक -दूसरे से लिपट कर खूब रोये।

आमना बेगम का जन्म एटा के मारहरा में हुआ था। आमना की शादी उनकी बुआ के बेटे से हुई थी। इसके बाद वो अपने पति के साथ पाकिस्तान चली गईं।

आमना की भारत आने की इच्छा बहुत पहले से थी लेकिन यहां आने से पहले उनकी अचानक तबियत खराब हो गई और वो आने से रह गईं। लेकिन कई प्रयासों के बाद आमना आखिरकार भारत आ ही गईं।

मायके आकर आमना ने अपने भाई उस्मान को देखा तो वो भावुक हो गईं। आपको बता दें कि जब आमना की शादी हुई थी तो उनके भाई की उम्र महज 4 साल थी। अब उनके भाई 54 साल के हो गए हैं।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending