Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान खान के बारे में ये क्या बोल गए अभिजीत? जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

सलमान खान

Loading

मुंबई। 90 के दशक में अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। कई सालों से प्लेबैक सिंगिंग से नदारद अभिजीत आजकल गानों के लिए नहीं बल्कि अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाते हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने शाहरुख के लिए गाना बंद किया है उनका स्टारडम खत्म हो गया। शाहरुख पर हमला बोलने के बाद अभिजीत अब सलमान खान पर जमकर बरसे हैं। सलमान की फिल्मों में पाकिस्तानी सिंगर्स से गाना गवाने को लेकर अभिजीत उनसे खासे नाराज चल रहे हैं।

अभिजीत का कहना है कि सलमान अपनी फिल्मों में लगातार आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान जैसे सिंगर्स को गाने दे रहे हैं जिससे भारतीय सिंगर्स को बॉलिवुड में कम मौके मिल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने यह भी कहा है कि सलमान पाकिस्तानी सिंगर्स का पक्ष लेते हैं जो धीरे-धीरे बॉलिवुड का एक ट्रेंड बनता जा रहा है। अभिजीत ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या अब भारतीय सिंगर्स क्या बॉलिवुड में प्लेबैक सिंगिंग करने लायक नहीं रहे हैं?

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending