Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

BREAKING: विजय माल्या-नीरव मोदी के बाद एक और कारोबारी देश का 5 हजार करोड़ लेकर भागा

Published

on

नितिन संदेसरा

Loading

नई दिल्ली। देश के करोड़ो रुपए लेकर फरार हुए नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या के बाद अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। खबर है कि एक और गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा ने 5 हजार करोड़ का बैंक घोटाला कर देश छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक संदेसरा इस समय नाइजीरिया में है।

संदेसरा स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संदेसरा दुबई में हैं लेकिन ईडी और सीबीआई के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक संदेरसा दुबई में नहीं बल्कि नाइजीरिया में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी और सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि संदेसरा अपने पूरे परिवार के साथ इस समय नाइजीरिया में है। हालांकि कि अभी इस मामले में ईडी और सीबीआई की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि 56 देशों से हुऐ प्रत्यर्पण संधि में नाइजीरिया शामिल नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें भारत वापस लाना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।
हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है। इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि नितिन संदेसरा ने अपने बिजनेस की शुरुआत दवा कंपनी से की थी। बाद में उन्होंने रियल एस्टेट सहित कई कारोबारों में भी हाथ आजमाए। कहा जाता है कि उनका बिजेनस भारत के अलावा कई देशों में भी है जिनमे नाइजीरिया, यूएई, अमेरिका सहित कई देश शामिल हैं।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending