Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

BREAKING: आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट पर कर रहे थे प्रेसवार्ता

Published

on

देवकीनंदन ठाकुर

Loading

आगरा। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में बयान देकर सुर्खियों में आए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को आगरा में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। प्रेसवार्ता के लिए रोके जाने पर उन्होंने पीएम मोदी और योगी पर भी सवाल उठाए। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हे नजरबंद कर पुलिस लाइन में रखा गया है।

देवकीनंदन ठाकुर

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर मंगलवार को खंदौली के एक गांव में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सभा करने वाले थे। आपको बता दें कि पुलिस ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए उन्हे नजरबंद किया है।

देवकीनंदन ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स आई थी। वह शहर के हरी पर्वत में प्रेस वार्ता करने जा रहे थे। वार्ता से ठीक पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस कप्तान अमित पाठक भी वहां मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी धारा 151 के तहत की गई है।

एससी/एसटी एक्ट को मूल रूप में बहाल करने के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज लगातार सरकार पर हमला बोल रहे थे। देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार को ललकारते हुए कहा था कि दो महीने का वक्त है, वरना हम वह करके दिखाएंगे जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

मथुरा के रहने वाले देवकीनंदन ठाकुर मूल रूप से एक कथावाचक और एक आध्यात्मिक गुरु हैं। वह भारत के विभिन्न राज्यों के आलावा विदेशों में श्रीकृष्ण की कथाओं का प्रवचन करते हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending