Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

होटल में मिली मशहूर एक्ट्रेस की लाश, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। बुधवार की शाम फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर लेकर आयी। क्षेत्रीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्थी सिलीगुढ़ी के होटल के कमरे में मृत पाई गईं। पायल बंगाली फिल्मों में काम किया करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर तफतीश शुरु कर दी है।

एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। वह कोलकाता के नेताजी नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया था जिसमें ‘एक मशहेर’ साहित्य सीरिज, ‘चोकर तारा तुई’ और ‘गोएंडा गिनी’ में वह अभिनय करती नजर आई थीं।

मंगलवार को चर्च रोड पर स्थित होटल के नजदीक उन्हें देखा गया था। इस मामले में पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बारे में एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि उनकी बेटी काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending