Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी की बात को यूपी पुलिस ने किया नजरअंदाज, पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को छोड़ा

Published

on

पत्रकार

Loading

चंदौली। नेशनल वॉइस के पत्रकार सूरज सिंह पर सोमवार को हुए जानलेवा हमले से पूरे पत्रकार समाज में गहरी नाराजगी है। सूरज पर यह हमला कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर हुआ। राकेश पांडेय नाम के शख्स ने दिनदहाड़े पत्रकार पर गोली चला दी गनिमत यह रही कि निशान चूक गया और पत्रकार की जान बाल-बाल बच गई।

पत्रकार

निशाना चूक जाने के बाद हमलावर पत्रकार की चेन झपटकर मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए पत्रकार पर जानलेवा हमले ने पुलिस प्रशासन की कलई खोलकर रख दी है। हाल ही में सीएम योगी ने पत्रकारों को लेकर कहा था कि जो भी पत्रकारों के खिलाफ दुरव्यवहार करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिस भी पत्रकारों से किसी भी प्रकार का दुरव्यवहार करती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाया जाएगा। लेकिन सीएम योगी की इस बात का चंदौली पुलिस पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

पत्रकार

प्रतीकात्मक तस्वीर

जानलेवा हमले के बाद पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली में आईपीसी की धारा 307, 392 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके बाद राकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन सीएम योगी की बात को नजरअंदाज करते हुए आरोपी को FIR की धाराओं में कोर्ट में पेश ना करके साधारण धारा 151 में उपजिलाधिकारी कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई।

पुलिस के इस रवैया के कारण पूरे पत्रकार समाज में आक्रोश है। जिले के तमाम पत्रकार संगठनों ने पुलिस के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है साथ ही पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है और कहा है कि 24 घंटे के भीतर FIR की धाराओं के तहत आरोपी राकेश पांडेय की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा पत्रकार चंदौली से लेकर लखनऊ तक सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे और इस सब की जिम्मेदारी चंदौली पुलिस प्रशासन की होगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending