Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राहुल गांधी के सबसे करीबी को मिली धमकी-इलाके में आए तो मार दूंगा गोली

Published

on

राहुल गांधी

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष जमकर तैयारियां कर रहा है। इसी बीच प्रदेश की राजनीति को गर्मा देने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी

मामला दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र का है जहां भारतीय जनता पार्टी की विधायक उमा देवी खटीक के बेटे प्रिंसदीप लालचंद खटीक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गोली मारने की धमकी दी है।

राहुल गांधी

विधायक उमा देवी ने इस पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की बौखलाहट करार देते हुए सिंधिया की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

प्रिंसदीप ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, सुन ज्योतिरादित्य तेरी रगों में जीवाजी राव का खून है, जिसने बुंदेलखंड की बेटी झांसी की रानी का खून किया था, अगर उपकाशी हटा में प्रवेश कर इस धरती को अपवित्र करने की कोशिश की तो गोली मार दूंगा, लहारी में ही, या तो मेरी मौत होगी या तेरी।

आपको बता दें कि सिंधिया पांच सितंबर को हटा जिले में जनसभा को संबोधित करने आने वाले है, इस पोस्ट को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस मामले में विधायक उमा देवी खटीक ने कहा, ‘यह पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है, सिंधिया सम्मानीय सांसद हैं, इस तरह की पोस्ट नहीं की जानी चाहिए। बेटे ने यह पोस्ट क्यों की है, इसका वे पता कर रही हैं। वे इस पोस्ट को हटाने को कहेंगी।

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब प्रिंसदीप ने कोई विवादित बात की है। इससे पहले भी वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending