Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अखिलेश और डिंपल को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, अब करेंगे ये काम

Published

on

Loading

लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से एक बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को राहत देते हुए विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके बंगला नंबर ए-1 के मरम्मत की अनुमति दे दी है।

राहत के साथ ही अदालत ने चेतावनी भी दी है कि बंगले में किसी तरह का आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि अखिलेश और डिंपल यादव ने अब बदली परिस्थितियों के चलते हेरिटेज होटल बनाने का इरादा बदल दिया है और उक्त बंगले का सिर्फ खुद के रहने के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन की पीठ ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की एक अर्जी पर दिया है। आपको बता दें कि विक्रमादित्य मार्ग पर ये बंगला 1940 के आसपास बनाया गया था। अखिलेश यादव और डिंपल यादव की ओर से वरिष्ठ वकील जे एन माथुर और अमित कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि उक्त भूखंड पर हेरिटेज होटल बनाने के लिए एलडीए से अनुमति मांगने के लिए अर्जी दी गई थी, लेकिन अब अर्जी वापस ले ली जाएगी और उस बंगले को केवल रहने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending