Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

देश से 5 हजार किलोमीटर दूर भिड़ गए भारत-पाकिस्तान के जवान, जानिए किसकी हुई जीत

Published

on

भारत-पाकिस्तान

Loading

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान वैसे तो पड़ोसी देश है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव हमेशा बना रहता है। यह तनाव बॉर्डर पर भी दिखता है और खेल के मैदान पर भी। भारत ने हर युद्ध में पाकिस्तान हमेशा धूल चटाई है। इसी बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रुस में हुए एक युद्ध में पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है।

अगर आप भी सीमा पर लड़े जाने वाली जंग के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि हम सीमा पर लड़ी जाने वाली जंग की नहीं बल्कि खेल के मैदान वाली जंग की बात कर रहे हैं। दरअसल, भारत, पाकिस्तान, रुस और शंघाई कॉरपोरेशन में शामिल अन्य सभी देशों के सैनिक मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहे हैं। यहां भारत ने अपनी राजपूत रेजिमेंट को भेजा है। ये वही रेजिमेंट है जिसने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।

भारत-पाकिस्तान

मिलिट्री एक्सरसाइज से इतर यहां भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच एक वालीबॉल मैच भी खेला गया जिसमें भारतीय सेना की टीम ने पाकिस्तानी सेना की टीम को रौंद दिया। यहां भारतीय सेना को रूस तो वहीँ पाकिस्तानी सेना को चीनी सेना चीयर कर रही थी। भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान और चीन के सैनिकों के मुंह उतरे हुए थे।

भारत-पाक मिलिट्री एक्सरसाइज को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह एक अच्छा मिलिटरी और डिप्लोमेटिक कदम है।

भारत-पाकिस्तान

शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के शांति मिशन-2018 के तहत यह अभ्यास हो रहा है। भारत, पाकिस्तान के साथ ही चीन, रूस और शंघाई कॉरपोरेशन में शामिल सभी देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सेनाओं को एंटी टेररिजम ऑपरेशंस के लिए ट्रेनिंग मिलेगी, जो 29 अगस्त तक चलेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending